अगर आप नहीं जानते हैं, कि
- वेब ब्राउजर क्या है? What is Web Browser in Hindi?
- इसका इतिहास क्या है? History of Web Browser in Hindi.
- और यह कैसे काम करता है? How Web Browser Works?
तो आज के इस Article में आपको इन सभी सवालों का जवाब पूरे विस्तार से मिलने वाला है। So, इस Post को अंत तक एक बार जरूर पढ़ने का प्रयास करें।
अगर आप एक Internet User हैं, तो आपने जरूर वेब ब्राउजर का Use करते होंगे। आज हम Online Internet पर जो भी Activity करते हैं, या फिर Online जो भी सर्च करते हैं, वे सभी किसी-न-किसी Web Browser के माध्यम से Access किया जाता है। इसलिए वेब ब्राउजर के बारे में हमारा जानना और भी आवश्यक हो जाता है।
Contents
वेब ब्राउजर क्या है? What is Web Browser in Hindi?
वेब ब्राउजर एक प्रकार का Software होता है, जो आपके Computer, Mobile या Tablet में Pre-Installed रहता है। जब भी आप अपने इन Electronic Devices (Mobile, Tablet, Computer) में इंटरनेट का इस्तेमाल करके कुछ Search करते हैं, तब Web Browser Activate होता है।
इसके माध्यम से हम World Wide Server / Web Pages पर Available किसी भी प्रकार की Information जैसे कि Article, Images, Photos, Videos, Music आदि को Access कर सकते हैं।
दूसरे शब्दों में कहें तो
आज हम इंटरनेट पर जो कुछ भी पढ़ते हैं या सर्च करते हैं। वह सभी कंप्यूटर की भाषा में लिखा गया होता है। जिसे हम HTML (Hype Text Markup Language) कहते हैं, को Translate करके Web Browser आपको अपनी भाषा में प्रदर्शित (Display) करता है। तब हम इंटरनेट पर उपलब्ध किसी भी चीज को पढ़ पाते हैं, या देख पाते हैं।
इसलिए हम Browser और Internet को एक-दूसरे का पूरक भी कह सकते हैं। मतलब Browser के बिना Internet अधूरा है, और Internet के बिना Browser.
क्योंकि Web Browser के बिना ना तो हम इंटरनेट पर उपलब्ध किसी भी प्रकार की जानकारी को पढ़ सकते हैं, और ना ही इंटरनेट के बिना हम वेब ब्राउजर को Access कर सकते हैं।
इसलिए हम ब्राउजर की परिभाषा (Definition of Browser in Hindi) के तौर पर हम कह सकते हैं, कि ब्राउजर एक ऐसा Software है, जो इंटरनेट या WWW(World Wide Web) और कंप्यूटर के बीच Translator का काम करता है।
वेब ब्राउजर के प्रकार। Types of Web Browser in Hindi
वेब ब्राउजर Mainly दो प्रकार के होते हैं :
- Text Based Web Browser : इस प्रकार के वेब ब्राउजर केवल Text को ही सपोर्ट करता है।
- Graphical Web Browser : इस प्रकार के वेब ब्राउजर Text के अलावा Images, Photos, Videos, PDF, Animation सभी को सपोर्ट करता है।
वेब ब्राउजर का इतिहास। History of Web Browser in Hindi
बात सन्न 1990 की है, जब टिम बर्नर्स-ली ने Web Browser की नींव रखी। जिसका नाम था : World Wide Web. जिसे हम Short Form में WWW भी कहते हैं।
टिम बर्नर्स-ली की शिक्षा क्वींस कॉलेज और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय (Queen’s College and the University of Oxford) जैसी उच्चस्तरीय संस्थानों से हुई थी। एक दिन इन्हें विश्वविद्यालय में अपने एक दोस्त के साथ हैकिंग करते हुए पकड़ लिया गया था। उसके बाद टिम को विश्वविद्यालय कंप्यूटर के प्रयोग से वर्जित कर दिया गया था।
विश्वविद्यालय से डिग्री प्राप्त करने के पश्चात सन् 1984 में टिम बर्नर्स-ली ने सर्न (भौतिक की विश्व की सबसे बड़ी प्रयोगशाला) में फेलो के रूप में काम करने लगा। यहां पर इसका मुख्य काम था : सूचनाओं को एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर पर ट्रांसफर करना। जिसमें काफी Time Invest होता था। साथ ही यह थोड़ा जटिल (Complicated) प्रोसेस भी था।
इसी का Solution ढूंढने के लिए टिम बर्नर्स-ली ने 6 अगस्त 1991 को दुनिया का पहला Web Page बनाया।
क्योंकि जब टिम बर्नर्स-ली ने World Wide Web का आविष्कार किया था। उस समय वे सर्न में ही काम कर रहे थे। इसलिए यह एक प्रकार से सर्न की बौद्धिक संपदा थी, और इस Technology का उपयोग सिर्फ सर्न में ही किया जाता था।
But, बाद में टिम के अनुरोध पर सर्न ने इस तकनीक को Publicly कर दिया। अब यह तकनीक पूरी दुनिया के लिए मुफ्त में Available हो गया था। तथा इसके इस्तेमाल के लिए आपको किसी प्रकार की फीस देने की जरूरत नहीं थी।
बाद में टिम बर्नर्स-ली वहां से अमेरिका चले आए। यहां आने के पश्चात उन्होंने सन् 1994 में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (Massachusetts Institute of Technology) में विश्वव्यापी वेब संघ (W3C) की स्थापना की।
वेब ब्राउजर कैसे काम करता है? How Web Browser Works in Hindi?
क्या आपने कभी सोचा है?
जब भी आप किसी भी वेब ब्राउजर के द्वारा वेब पेज को इंटरनेट पर सर्च करते हैं, और चंद सेकंड में आपके सामने Results आ जाता है, तो आखिर यह कैसे होता है।
शायद आपको यह प्रोसेस बहुत ही आसान लग रहा होगा। मगर इन्हीं चंद सेकेंड के भीतर Backend में एक जटिल Process Work करता है।
तो आइए हम आपको इसके Backend Process को कुछ Steps में समझाने की कोशिश करते हैं।
- Step-1
जब भी आप किसी ब्राउजर में कोई भी URL Insert करते हैं, तो सबसे पहले ब्राउज़र DNS (Domain Name Server) से Interact करता है।
Browser और DNS Server के Connect होने के बाद DNS Server अपने Records को Crawl करके Browser को उस Domain के Server का IP Address देता है।
- Step-2
अब जैसे ही ब्राउजर को Server के IP Address का पता चलता है, तो Browser, Server को HTTP Protocol की मदद से उस Web Page के लिए Request Send करता है।
- Step-3
जैसा कि हमने आपको पहले ही बता दिया है, कि कोई भी Web Page Server के अंदर HTML Form में मौजूद रहता है।
इसलिए जब ब्राउजर, सर्वर से वेबपेज के लिए Request करता है, तब Server, Browser को HTML Form में ही Information देता है। जिसे Browser Translate करके हमारे दैनिक बोल-चाल की भाषा में हमारे सामने प्रदर्शित करता है।
तो आपको समझ में आ गया होगा कि ब्राउजर किस प्रकार से Work करता है। तो अब आइए हम जानते हैं, कि दुनिया के पॉपुलर ब्राउज़र कौन-कौन से हैं?
World’s Popular Web Browser in Hindi
-
Google Chrome
गूगल क्रोम वेब ब्राउजर को गूगल द्वारा सन् 2008 में Develop किया गया था। आज क्रोम ब्राउजर दुनिया में सबसे ज्यादा यूज किया जाने वाला Web Browser है।
हाल ही में इसके Beta Version को Launch किया गया है, जो पुराने वर्जन की तुलना में 30-40% Fast है। Chrome Browser सभी Popular OS (Operating System) जैसे कि Windows, Mac, Linux, Android सभी के लिए उपलब्ध है।
-
Mozilla Firefox
यह Web Browser भी काफी लोकप्रिय है। इसे Mozilla Foundation और इसकी सहायक कंपनी Mozilla Corporation द्वारा डेवलप किया गया है। Mozilla Firefox , Chrome की तरह ही Windows, Linux और Mac OS के लिए उपलब्ध है।
-
Microsoft Edge
इस Browser को Microsoft Corporation द्वारा Mainly Windows OS के लिए Develop किया गया है। आज यह ब्राउजर सभी विंडोज OS वाले Computer, Laptop में Default रूप से दिए जाते हैं।
-
Safari Browser
इस ब्राउजर को Apple Inc. द्वारा डेवलप किया गया है। वैसे तो यह ब्राउजर Mac OS और Windows OS दोनों ही के लिए उपलब्ध है। लेकिन Windows OS में इसकी Popularity थोड़ी कम है। जबकि Mac OS वाले Users के लिए यह सबसे लोकप्रिय वेब ब्राउजर है।
-
Opera Browser
यह भी काफी पुराना और लोकप्रिय ब्राउजर है। इस Browser को Opera Software द्वारा सन् 1995 में Develop किया गया था।
Opera Browser Windows, Mac, Android और Linux के लिए उपलब्ध है। But, Smartphone Users के बीच इसका Mini Version मतलब Opera Mini ज्यादा Popular है।
Conclusion
तो उम्मीद है, कि आपको वेब ब्राउजर क्या है? (What is Web Browser in Hindi) समझ में आ गया होगा। फिर भी अगर आपके मन में इस आर्टिकल से संबंधित कोई भी Doubts रह गया हो या फिर आपके मन में Tech से संबंधित कोई भी सवाल हो, तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें। मैं आपके सवाल का जल्द-से-जल्द उत्तर देने की कोशिश करूंगा।
साथ ही अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
ये भी पढ़ें :